बाढ़। शनिवार को बेलछी थाना की पुलिस ने एक युवक को आर्म्स एक्ट के तहत मामले में फरार चल रहे शैलेंद्र पासवान को गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि जानो पासवान और शैलेंद्र पासवान जो मसथू गांव का निवासी है, के खिलाफ बेलछी थाना कांड संख्या 57/21 धारा 147/ 148/ 149/ 307/ 504 भारतीय दंड विधान के तहत दर्ज किया गया था तब से अभियुक्त जानो पासवान एवं शैलेंद्र पासवान फरार चल रहे थे। दोनों प्राथमिकी अभियुक्तों को शनिवार को बेलछी थाना की पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।