बाढ़ के पंडारक प्रखंड के पंडारक उतरी विधान पार्षद सीट संख्या 42 के सीट पर पिछले बार भी अपना परचम लहराने वाले स्वाति सिंह एक बार फिर से चुनावी मैदान में हैं। दोबारा विजय हासिल करने के लिए उनके पति बिहारी बीघा पंचायत के पूर्व मुखिया रणवीर कुमार पंकज ने माता दुर्गा का आशीर्वाद लेने के बाद अपने क्षेत्र के मददपुर ग्वासा शेखपुरा राईस शहनावड़ा ढिबर परसामा ममारखा बाद लेमोआ बाद गुलरिया टोला गोपकिता गांव का जमकर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान लोगों से अपने पक्ष में मतदान करने का निवेदन करते देखा गया। वहीं स्थानीय लोगों में स्वाति सिंह और रणवीर कुमार पंकज के प्रति लोगों में उत्साह देखा गया, क्योंकि स्थानीय ग्रामीणों का कहना था कि कोविड-19 के वक्त साथ ही हर वर्ष ठंड के मौसम में इनके द्वारा समय-समय पर हर पंचायत में कंबल वितरण कार्यक्रम के साथ-साथ गरीब एवं असहाय लोगों का भी सहयोग करते देखा जाता है। साथ ही अपने विकास मद से लगातार हर क्षेत्रों में घूम घूम कर विकास करने का भी काम किया है, जिसके चलते स्थानीय लोगों में कर्मठ प्रत्याशी के प्रति अपनत्व का भावना उजागर होते देखा गया इस दौरान दर्जनों समर्थक उनके साथ दिखे।

By LNB-9

error: Content is protected !!