पटना जिला ब्यूरो, बाढ़। बाढ़ के पश्चछियारी मलाही मध्य विद्यालय में आयोजित तरंग मेधा उत्सव प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बाढ़ प्रखंड के दर्जनों विद्यालय के प्रतिभागियों ने हिस्सा लेते हुए अपने मेधा का परिचय दिया। प्रतियोगिता में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में प्रथम स्थान ऋषभ राज अंशु ने प्राप्त किया।
वही भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अमरजीत गिरि, स्पेलिंग बी प्रतियोगिता में हर्ष राज ने विजय हासिल की। सभी बच्चे जगन्नाथन उच्च विद्यालय के हैं। संत जोसेफ बालिका उच्च विद्यालय के भी बच्चों ने आधा दर्जन से अधिक पुरस्कार जीता। सभी सफल छात्र-छात्राओं को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अरविंद कुमार ने पुरस्कृत किया। इस मौके पर उच्च विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक मनोज कुमार, शिक्षक आनंद कुमार एवं अवनीश कुमार, आनंद प्रसाद, गोपाल शरण ने बच्चों को बधाई दी। वहीं विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य राजीव कुमार शर्मा ने सभी बच्चों को विद्यालय में भी सम्मानित करने की बात कही है।