बाढ़ अनुमंडल के भदौर थाना क्षेत्र के बकवां गांव में तीन अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा राजेश सिंह नामक एक व्यक्ति पर जान लेने की नीयत से फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया। फायरिंग की इस घटना में राजेश सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था मे तत्काल उन्हें इलाज हेतु पटना रेफर कर दिया गया जहां उनका इलाज किया जा रहा है। उक्त मामले में भदौर थाना की पुलिस ने कांड संख्या 28/25 दर्ज़ कर अनुसंधान कर रही है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बाढ़ 2 अभिषेक सिंह ने बताया कि ग्रामीण पुलिस अधीक्षक पटना के निर्देशन में उक्त कांड के उद्भेदन हेतु एक टीम का गठन किया गया है। उस टीम के द्वारा फायरिंग के घटना को अंजाम देने वाले मुख्य शूटर मंटू कुमार उर्फ मंटू यादव जो बाढ़ थाना क्षेत्र के डुमरिया का रहने वाला बताया जा रहा है को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा उसके निशानदेही पर कांड में प्रयुक्त एक पिस्तौल, 6 ज़िंदा कारतूस, दो मिक्स फायर कारतूस, दो बाइक, 3 स्मार्टफोन तथा एक कीपैड मोबाइल को बरामद किया गया है। उक्त पूरी कार्रवाई भदौर थानाध्यक्ष अरविंद कुमार के नेतृत्व में की गई है।