बाढ़। बाढ़ में 26 जनवरी को धूमधाम से गणतंत्र दिवस मनाया गया और उस गौरवशाली क्षण को याद किया गया, जब हमारे देश का संविधान लागू हो गया था और भारत को एक स्वतंत्र एवं संप्रभु राष्ट्र के रूप में मान्यता मिल गई थी। बाढ़ के अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा अनुमंडल मुख्यालय में झंडोतोलन किया गया तथा तिरंगे के सम्मान में सलामी प्रस्तुत की गई। वहीं अनुग्रह नारायण सिंह कॉलेज के मैदान में गणतंत्र दिवस के अवसर पर खूबसूरत एवं आकर्षक झांकियां निकाली गई, जिसे लोगों ने खूब सराहा। अनुग्रह नारायण सिंह कॉलेज में प्राचार्य डॉक्टर ध्रुव कुमार ने राष्ट्रगान की धुन के साथ तिरंगा फहराया तथा सलामी दी। अनुग्रह नारायण सिंह कॉलेज में झंडोतोलन के उपरांत बाढ़ थाना में भी तिरंगा फहराया गया। झंडोतोलन थाना प्रभारी प्रदीप कुमार के द्वारा किया गया, जहां मुख्य अतिथि के रूप में अनुमंडल पदाधिकारी बाढ़ एवं एएसपी अरविंद प्रताप सिंह बाढ़ उपस्थित रहे। तत्पश्चात बाढ़ नगर परिषद में झंडोतोलन कार्यक्रम किया गया, जिसमें नगर परिषद के चेयरमैन संजय कुमार उर्फ गाय माता ने झंडोतोलन किया। इस अवसर पर नगर उपाध्यक्ष लीला देवी, कार्यपालक पदाधिकारी आशुतोष गुप्ता, सभी वार्डों के वार्ड पार्षद गण एवं नगर परिषद के कर्मचारीगण उपस्थित रहे। इस बार गणतंत्र दिवस बिलकुल शांतिपूर्ण एवं भव्य तरीके से मनाया गया।

By LNB-9

error: Content is protected !!