बाढ़। बाढ़ शहर के कचहरी के पास बाढ़ प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सह अधिवक्ता सतीश कुमार के नेतृत्व में सोमवार को कांग्रेसियों ने स्मार्ट मीटर के विरोध में मार्च निकाला। इस दौरान उन्होंने नीतीश सरकार के विरोध में नारेबाजी की और स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य तत्काल बंद करने की मांग की। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि नीतीश कुमार लगातार जनविरोधी कदम उठा रही है। स्मार्ट मीटर के खिलाफ बिहार की जनता कांग्रेस पार्टी के साथ है। बिहार की जनता बिजली बिल से पहले ही परेशान थी। स्मार्ट मीटर में आने वाले अनाप-शनाप बिल उनकी परेशानी में और इजाफा करेगा। इस मौके पर पटना जिला ग्रामीण के अध्यक्ष रघुनंदन पासवान, आर के गौतम, प्रियरंजन कुमार, विकास साहनी, विद्याभूषण कुमार, गेनोरी पासवान, विनोद यादव, आयुष राज, सत्य प्रकाश, कौशिक राज, मृणाल राज, परमहंस पासवान सहित दर्जनों कांग्रेसी मौजूद थे।

By LNB-9

You missed

error: Content is protected !!