बाढ़। गुरुवार , 7 अक्टूबर से अनुमंडल के बहुचर्चित गांव बिहारी बीघा में दुर्गा पूजा महोत्सव के अवसर पर संत जय राम जी महाराज द्वारा नौ दिवसीय रामकथा का भव्य शुभारंभ किया गया। संगीतमय श्रीराम कथा का उद्घाटन परम पूज्य संत श्री चक्रपाणि जी महाराज तथा पूर्व मुखिया एवं युवा समाजसेवी रणवीर कुमार पंकज ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया । कर्मभूमि बारामती महाराष्ट्र के प्रसिद्ध राम कथा वाचक संत श्री जयराम जी महाराज ने इस अवसर पर अपनी ओजस्वी शैली में राम नाम और राम कथा की महिमा का बखान किया। कथा का उद्घाटन करते हुए परसावां मठ के महंत और परम तपस्वी संत श्री चक्रपाणि जी महाराज ने कहां की राम नाम एक सेतु के समान है यह सेतु सारी दुनिया को एक साथ जोड़ती है। भगवान राम भारत भूमि के ही नहीं सारी दुनिया के प्रेरणा देने वाले महापुरुष हैं। कलियुग में भक्तों को राम नाम ही सफलता, शांति और मोक्ष प्रदान कर सकता है। बिहारी बीघा पंचायत के पूर्व मुखिया तथा चर्चित युवा समाजसेवी रणवीर कुमार पंकज ने स्वागत भाषण करते हुए कहा की भगवान राम और उनकी राम कथा यही प्रेरणा देती है कि समाज का प्रत्येक आदमी से प्रेम करना चाहिए। श्रीराम के जीवन के आदर्शों का पालन हर व्यक्ति को करना चाहिए। उन्होंने कहा श्री राम के राज्य में सभी लोग खुश थे और राजा रामचन्द्र सबकी बातों को सुनते थे और न्याय करते थे।
संत जय राम जी महाराज द्वारा संचालित करुणानिधान सेवा ट्रस्ट के सचिव प्रोफ़ेसर साधु शरण सिंह सुमन ने मंच संचालन करते हुए जय राम जी महाराज की जीवनी को प्रस्तुत किया। पूर्व प्रधानाध्यापक पारसनाथ सिंह पत्नी सहित मुख्य यजमान के रूप में कथा में बैठे हैं।
इस अवसर पर अनेक गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही जिसमें पूर्व शिक्षक सुरेश चंद्र प्रसाद सिंह इंजीनियर विजय कुमार घनश्याम कुमार आदि प्रमुख हैं।

By LNB-9

error: Content is protected !!