बाढ़। बाढ़ थाना क्षेत्र के बाबू घाट में मूर्ति विसर्जन के दौरान एक व्यक्ति गंगा नदी में डूब गया। डूबने की खबर मिलते ही प्रशासन मौके पर पहुंची और नदी में युवक खोजबीन शुरू कर दी गई। प्रशासन के द्वारा नदियों में मूर्ति विसर्जन करने को लेकर मनाही की गई थी कि कोई भी व्यक्ति या संस्था गंगा नदी में मूर्ति विसर्जन नही करेंगे। बावजूद इसके गंगा नदी में मूर्तियों का विसर्जन किया जा रहा है। सोमवार को बख्तियारपुर से एक युवक अपनी पत्नी की इंटर की परीक्षा दिलाने हेतु बाढ़ पहुंचा था लेकिन नजदीक के रिश्तेदार द्वारा मूर्ति विसर्जन के कार्यक्रम में शामिल हो गया।
मूर्ति विसर्जन के दौरान युवक गंगा नदी के गहरे पानी में चला गया, जहां वह डूबने लगा। स्थानीय लोगों द्वारा उसे बचाने का भरसक प्रयास किया गया लेकिन सफल नही सके। बाद में बाढ़ थाना की पुलिस को सूचना दी गयी। पुलिस पहुंचकर स्थानीय गोताखोरों की सहायता से युवक को खोजने की कोशिश कर रही है।