बाढ़। प्राथमिक विद्यालय पंचशील नगर बाढ़ की प्रधानाध्यापिका श्रीमती सरोजिनी कुमारी के सेवानिवृत्त सह सम्मान समारोह विद्यालय प्रांगण में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी बाढ़, पटना मंडल प्राथमिक शिक्षक संघ के कार्यकारी अध्यक्ष चंद्रशेखर प्रसाद सिंह, पटना प्रमंडल प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रधान सचिव भूपेंद्र प्रसाद सिंह, बाढ़ प्रखंड के सचिव निरंजन कुमार, वरीय प्रधानाचार्य रजनीश शांडिल्य उपस्थित थे। सम्मान समारोह कार्यक्रम की अध्यक्षता रमेश प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में संपन्न की गई। उपस्थित प्रखंड के शिक्षकों ने प्रधानाध्यापिका के कार्यकलाप को सराहनीय बताया तथा उनकी प्रशंसा की। इस अवसर पर भोजन की भी व्यवस्था की गई थी। राष्ट्रपति पदक प्राप्त शिक्षक राजकिशोर उन्मुक्त तथा नगर के अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। अंत में सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापिका सरोजिनी कुमारी ने सभी लोगों के प्रति अपना आभार प्रकट किया।

By LNB-9

error: Content is protected !!