पटना जिला ब्यूरो, बाढ़। बाढ़ थाना के उमानाथ गोसाई मठ इलाके के नित्यानंद कपूर नामक व्यक्ति के बंद घर में अज्ञात चोरों ने 31 अक्टूबर को घर का ताला तोड़कर प्रवेश कर गोदरेज का ताला तोड़कर बहुमूल्य सामान पर हाथ साफ कर दिया उसके बाद अज्ञात चोरों ने घर में आग भी लगा दी।आग लगने की सूचना स्थानीय लोगों के द्वारा जब गृह स्वामी को दी गई तो गृह स्वामी ने घटना की सूचना पुलिस को दी। नित्यानंद कपूर ने बताया कि वह लोग छठ पूजा मनाने के लिए अपने गांव चले गए थे तभी चोरों ने घटना का अंजाम दिया। इस बाबत बाढ़ थाने में मामला दर्ज किया गया है। मामले को संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।

By LNB-9

error: Content is protected !!