पटना जिला ब्यूरो, बाढ़। अनुग्रह नारायण सिंह कॉलेज बाढ़ के खेल मैदान में पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के अंतर्गत अन्तरमहाविद्यालीये एथलेटिक्स, रग्बी एवं क्रिकेट वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता 2023 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन राज्यसभा सांसद शम्भूशरण पटेल के द्वारा किया गया। यह प्रतियोगिता एथलेटिक्स खेल से आरंभ किया गया जो दो दिनों तक चलेगा। खेल कूद प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह कॉलेज, बाढ़ डॉ0 अशोक कुमार सिंह ने बताया कि उसके बाद कॉलेज में परीक्षा एवं पर्व-त्योहार पर छुट्टियों को देखते हुए खेल प्रतियोगिता को आगामी 23 नवम्बर को शुरू किया जाएगा तो 26 नवम्बर तक चलेगा। प्रतियोगिता में सफल होने वाले छात्र-छात्राओं को शील्ड एवं खेल प्रशस्ति प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। इसमें कुल पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के कुल 40 कॉलेज के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। मौके पर प्राचार्य डॉ0 ध्रुव कुमार, क्रीड़ा परिषद के अध्यक्ष डॉ0 सत्येंद्र झा, साहित्यकार राजकिशोर सिंह उन्मुक्त, कॉलेज के कर्मचारी राजकुमार, छात्र नेता केशव, टारजन सहित कई लोग उपस्थित रहे।