बाढ़। शुक्रवार को उमानाथ घाट के पास से एक अज्ञात महिला का शव बरामद किया गया पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुक्रवार की सुबह 7:00 बजे के करीब उमानाथ घाट के किनारे पर करीब 65 वर्षीय एक महिला की लाश पाई गई जो पीले रंग की साड़ी मे थी। संदेह व्यक्त किया जाता है कि इस महिला की मौत गंगा नदी में डूबने से हुई है। घाट पर शव की सूचना मिलते ही बाढ़ पुलिस ने उसे अपने कब्जे में लेकर बाढ़ के अनुमंडलीय अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया महिला के शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

By LNB-9

You missed

error: Content is protected !!