बाढ़। गांधी जयंती के अवसर पर बाढ़ के सुप्रसिद्ध उमानाथ मंदिर परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत परिसर में कार्यकर्ताओं के द्वारा झाड़ू लगाकर सफाई की गई। भाजपा के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता इसमें हिस्सा लिये। शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह ‘राजू’, बाढ़ के भाजपा नगर अध्यक्ष प्रभाकर रंजन सिंहा, सत्यनारायण प्रसाद, भाजपा नेता मुकेश सिंह, मुख्य अतिथि के रुप में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती पिंकी कुशवाहा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे। भाजपा नेता राजेश सिंह राजू ने बताया कि गांधी जयंती के अवसर पर सेवा एवं समर्पण अभियान के तहत आज कई कार्यक्रम किए गए। एक ओर सफाई का कार्यक्रम किया गया तो दूसरी ओर इस अवसर पर वृक्षारोपण भी की गई। साथ ही कुछ शिल्पकारों को सम्मानित भी किया गया। वृक्षारोपण जगन्नाथन हाई स्कूल के इको पार्क में किया गया।

By LNB-9

You missed

error: Content is protected !!