बाढ़। रविवार को बाढ़ विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू बाढ़ पहुँचे तथा उन्होंने बाढ़ नगर में गंगा के विभिन्न घाटों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि घाटों के निरीक्षण में कुछ घाटों पर कमियां पाई गई, जिसे दुरुस्त करने हेतु संबंधित पदाधिकारी को कहा गया है। उम्मीद है कि छठ पर्व के पहले घाट को दुरुस्त कर दिया जाएगा, ताकि छठ व्रतियों को घाट पर अर्घ्य देने में किसी प्रकार की परेशानी नही हो। घाट निरीक्षण के क्रम में साथ में बाढ़ के अनुमंडल पदाधिकारी सुमित कुमार, बाढ़ नगर परिषद के चेयरमैन राजीव कुमार चुन्ना, अंचलाधिकारी बाढ़, कार्यपालक पदाधिकारी (नगर परिषद बाढ़) सहित कई वार्ड पार्षद भी मौजूद रहे। छठ पूजा को लेकर नगर प्रशासन के द्वारा युद्ध स्तर पर घाटों की सफाई तथा खतरनाक घाटों पर बैरिकेडिंग की व्यवस्था की जा रही है।

By LNB-9

error: Content is protected !!