पटना जिला ब्यूरो, बाढ़। पंडारक प्रखंड के काजीचक चकजलाल निवासी अरविंद कुमार नामक एक व्यक्ति को फर्जी तरीके से जमीन का दस्तावेज तैयार कर बेचने के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। रिपोर्ट के मुताबिक गांव के ही कंचन देवी, पति- स्वर्गीय कुंजबिहारी निराला ने अपने चचेरे ससुर अरविंद कुमार पर धोखाधड़ी और जाल फरेबी का मामला बाढ़ थाना में दर्ज कराया था। उसने 2017 में फर्जीवाड़ा तरीके से 63 डिसमिल जमीन सावित्री देवी नामक महिला के नाम बेच दिया था, जिसमें अरविंद कुमार सहित उनके अन्य दो भाइयों को भी आरोपी मनाया गया था। शुक्रवार को दारोगा धर्मेंद्र कुमार ने बाढ़ कचहरी एरिया से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

By LNB-9

error: Content is protected !!