बाढ़। पंचायत टीकाकरण महाअभियान शिविर को सफल बनाने के लिए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी बाढ़ के द्वारा 25 शिक्षकों को प्रतिनियुक्त किया गया है। सभी शिक्षकों के लिए पंचायत मेगा कैम्प के तहत केंद्र सुनिश्चित कर दिया गया है। मेगा कैंप के केंद्रों पर सहयोग करने हेतु तथा टीकाकरण कार्यों को सफल बनाने के लिए ऐसा किया गया है। विदित हो कि टीकाकरण के लक्ष्य प्राप्त करने के लिए भारत सरकार एवं राज्य सरकार के द्वारा मेगा कैम्प के जरिये लोगों को टीकाकृत किया जाना है। बाढ़ प्रखंड के अंतर्गत पंचायत आधार पर कई केंद्र बनाए गए है, जिसमें प्राथमिक विद्यालय ललितपुर, मध्य विद्यालय बहरामा, उत्क्रमित मध्य विद्यालय मोकिमपुर, उत्क्रमित मध्य विद्यालय बुढ़न्नीचक, उत्क्रमित मध्य विद्यालय सोइमा, उत्क्रमित मध्य विद्यालय बेढ़ना, प्राथमिक विद्यालय वाजिदपुर, मध्य विद्यालय नदावां, प्राथमिक विद्यालय महमदपुर, मध्य विद्यालय रूपस सहित 15 और विद्यालयों में केंद्र बनाए गए है, जिसमें टीकाकरण का कार्य चल रहा है। प्रतिनियुक्त शिक्षक बढ़-चढ़कर इसमें अपनी भागीदारी निभा रहे हैं।