पटना जिला ब्यूरो, बाढ़। दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी को मिली प्रचंड बहुमत के बाद बाढ़ के ढेलवा गोसाईं स्थित सद्भावना वाटिका के पास शनिवार को रात 7 बजे भाजपाइयों द्वारा पटाखे जलाकर जीत की खुशियाँ मनाई गई। इस अवसर भाजपा के कार्यकर्ता एवं नेता एक दूसरे को रंग- गुलाल तथा मिठाई खिलाकर जीत की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ0 सियाराम सिंह ने कहा कि भाजपा की जीत से बिहार के लोग उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि केजरीवाल का जो नजरिया था बिहार और यूपी के लोगों के प्रति उसी का परिणाम सामने आया है। 2025 में पुनः बिहार में भाजपा की सरकार बनेगी। वहीं वर्तमान संगठन जिला इकाई बाढ़ के जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार ने खुशी का इज़हार करते हुए उन्होंने दिल्ली की जनता को बधाई दी है। उन्होंने दिल्ली में भाजपा की जीत को ऐतिहासिक बताया है। उन्होंने कहा कि 2047 तक विकसित भारत का सपना जो प्रधानमंत्री जी ने देखे हैं दिल्ली की जनता ने उस मूड को समझा और भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाई।

By LNB-9

You missed

error: Content is protected !!