बाढ़। बाढ़ के विभिन्न क्षेत्रों में एक बार फिर से नदियों में जल स्तर में वृद्धि हो रही है जिसके कारण कई गांव और खेती योग्य भूमि में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है। पंडारक प्रखंड के भदौर थाना क्षेत्र के पितउन्जिया गांव में पानी घुस गया है, जिसके कारण लोगों का जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। आसपास की लगभग 500 एकड़ भूमि में लगी हुई धान की फसल पानी में डूब चुकी है। इस गांव के 100 घर में बाढ़ का पानी से घूस चुका है। वहीं दूसरी तरफ बेलछी प्रखंड में पंचाने तथा म्हाने नदी किस जल स्तर में बेतहाशा वृद्धि से कई घर प्रभावित हो गए हैं। पंचाने नदी के जलस्तर में वृद्धि से लगभग 300 बीघा फसल पानी में डूब कर बर्बाद हो रहे हैं। जोधन बिगहा गांव में लगभग 200 घर नदी में आई बाढ़ के पानी से प्रभावित है। गांव जाने वाली सड़क जलस्तर के वृद्धि होने से उसकी तेज बहाव के कारण टूट चुका है, जिसके चलते गांव का प्रखंड से संपर्क टूट गया है। हालांकि इस संबंध में अंचलाधिकारी लीलावती कुमारी ने बाढ़ प्रभावित इलाके का लगातार भ्रमण कर रही है तथा उनके द्वारा ग्रामीणों की हर संभव मदद करने की कोशिश जारी है।

By LNB-9

You missed

error: Content is protected !!