बाढ़। बेलछी प्रखंड के अंदौली दरवेशपुरा उच्च माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 9 में विशेष नामांकन अभियान हेतु प्रभात फेरी निकाली गई। विद्यालय के पोषक क्षेत्र में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से प्रधानाध्यापक मुकुंद कुमार के नेतृत्व में स्कूलों में नामांकन के प्रति रुचि पैदा करने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन किया गया था। उन्होंने बताया कि इसके सुखद परिणाम भी आ रहे हैं। ज्यादा से ज्यादा बच्चे विद्यालय में नामांकन हेतु पहुंचने लगे है। विदित हो कि पूरे राज्य में 1जुलाई से 15 जुलाई तक सरकार के द्वारा नामांकन पखवाड़ा घोषित किया गया है, जिसके तहत कई विद्यालयों में इस तरह के प्रभात फेरी का आयोजन किया जा रहा है।


इसी क्रम में प्रवेश उत्सव अभियान के रूप में महंत राम नारायण पूरी उच्च माध्यमिक विद्यालय, सकसोहरा में भी प्रभात फेरी का आयोजन किया गया।

By LNB-9

error: Content is protected !!