बाढ़। बाढ़ के फुलेश्वर पेट्रोल पंप पर कार्यकर्ताओं से बुधवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, खगड़िया जाने के क्रम में रुके, जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा गाजे बाजे के साथ उनका स्वागत किया गया तथा पुष्प एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं आगामी विधानसभा चुनाव के बारे में उन्होंने बताया कि एनडीए नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ेगा। वहीं उन्होंने कहा कि नीतीश जी के काल में बिहार का विकास होगा और बिहार आगे बढ़ेगा। अपराध के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि विपक्ष यदि अपराध की बात करता है, तो वे जान लें कि अपराध उन्ही के काल में ज्यादा होता था और मुख्यमंत्री दरबार में अपहरणकर्ता के साथ समझौता किया जाता था। बता दें कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल पटना से बाढ़ होते हुए खगड़िया एक कार्यक्रम में जा रहे थे। इसी क्रम में बाढ़ के फुलेश्वर पेट्रोल पंप पर उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। वहीं स्थानीय भाजपा नेता एवं जिलाकोषाध्यक्ष संजय कुमार ने कहा कि हमलोगों की मांग है कि बाढ़ जिला हो। मुख्यमंत्री कब इसे जिला बनाते है, हमलोग इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि एनडीए में कोई टूट नही है, सब कुछ ठीक ठाक है। उन्होंने कहा कि इस बार स्थानीय व्यक्ति को ही टिकट दिए जाने की मांग की जा रही है। वैसे शीर्ष नेतृत्व के द्वारा जिनको भी टिकट दिया जायेगा, हमलोग उन्हीं का समर्थन करेंगे। मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष अरुण साह, उपाध्यक्ष राजेश सिंह राजू, मंडल अध्यक्ष संतोष कुमार, नगर अध्यक्ष अरविंद कुमार, उपाध्यक्ष संजीव कुमार ‘मुन्ना” सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

By LNB-9

error: Content is protected !!