बाढ़ थाना क्षेत्र के जल गोविंद गांव में पिंकी देवी नामक महिला ने जब बच्चों के द्वारा पैसे मांगे जाने पर पति को जैसे ही नल्ला कहा, वैसे ही महिला के ससुर और भैसुर ने महिला के साथ जमकर पिटाई कर दी। वही उसकी सास ने भी जमकर गाली-गलौज की। मारपीट की घटना में महिला बेहोश हो गयी। बाद में होश आने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस बाबत महिला के द्वारा बाढ़ थाना में एक लिखित शिकायत की गई है। पुलिस के घटनास्थल का जायजा लेते हुए मामले की छानबीन करते हुए आरोपी ससुर और भैंसूर की खोजबीन शुरू कर दी है।

By LNB-9

You missed

error: Content is protected !!