बाढ़। पंचायत चुनाव के मद्देनजर सोमवार को बाढ़ प्रखंड तथा पंडारक प्रखंड में एन. आर. अर्थात नाज़ीर रसीद कटाने के लिए लोगों की काफी भीड़ देखी गई। प्रखंड कार्यालय बाढ़ में पंचायत चुनाव में खड़े हो रहे कई प्रत्याशियों ने अपना नाजीर रसीद कटाया। प्रखंड बाढ़ में कूल 263 नाजीर रसीद काटे गए। वहीं पंडारक प्रखंड कार्यालय में भी नाजीर रसीद कटाने वालों की काफी भीड़ देखी गई। विदित हो कि आगामी पंचायत चुनाव को लेकर प्रत्याशियों को चुनाव में खड़े होने के लिए नाजीर रसीद कटाना आवश्यक होता है। बिना नाजीर रसीद कटाये कोई भी व्यक्ति चुनाव नहीं लड़ सकता है। गत 8 अक्टूबर, शुक्रवार से नाजीर रसीद कटाने की प्रक्रिया शुरू की गई थी। नाजीर रसीद कटाने की अंतिम तिथि 27 अक्टूबर तक है, जबकि पंचायत चुनाव के लिए प्रत्याशियों के नॉमिनेशन 21 अक्टूबर से प्रारंभ हो जाएगी।

By LNB-9

error: Content is protected !!