पटना जिला ब्यूरो, बाढ़। बाढ़ के मलाही स्थित भाजपा कार्यालय से प्रधानमंत्री के आह्वान पर हर घर तिरंगा अभियान चलाया गया। इस अवसर पर लोगों के बीच दर्जनों तिरंगों का वितरण किया गया। इस अवसर पर भाजपा के कई कार्यकर्ता हाथ में तिरंगा लिए भारत माता की जय, वंदे मातरम के नारे लगा रहे थे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने बताया कि प्रधानमंत्री के आह्वान पर हर घर तिरंगा अभियान 9 अगस्त से 13 अगस्त तक चलाया जाएगा तथा लोग तिरंगे के साथ अपनी सेल्फी खींचकर सरल ऐप पर डालेंगे। उन्होनें प्रत्येक व्यक्ति से घर घर तिरंगा फहराने की अपील की। मौके पर संयोजक सह भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह राजू, शिक्षा प्रकोष्ठ के सत्येंद्र प्रसाद सिंह, सत्यनारायण प्रसाद, भाजपा नगर अध्यक्ष अरविंद कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।