बाढ़। बाढ़ के बीआरसी भवन में चुनाव में सफल भागीदारी तथा बेहतर कार्य संपादन के लिए सभी चुनाव कर्मियों को प्रशंसा प्रमाण पत्र दिया गया। इस अवसर पर बाढ़ के प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ नवकंज कुमार ने सभी चुनाव कर्मियों को अपने हाथों से प्रमाण पत्र का वितरण किया। इस अवसर पर कुल 145 लोगों को प्रशंसा प्रमाण पत्र दिए गए प्रखंड विकास पदाधिकारी नवकंज कुमार ने बताया कि नामांकन तिथि से लेकर चुनाव कराने एवं मतगणना के बाद चुनाव परिणाम की घोषणा होने तक सभी चुनाव कर्मियों ने अपने बेहतर प्रदर्शन का परिचय दिया। इसमें जीविका समूह आंगनबाड़ी सेविकाओं शिक्षकों तथा अन्य चुनाव में भागीदारी देने वाले कर्मियों को सम्मानित किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

By LNB-9

error: Content is protected !!