बाढ़। बाढ़ के अगवानपुर पंचायत के रहने वाले राजीव रंजन को घर जाने के क्रम में कुछ बदमाशों ने पुरानी रंजिश को लेकर बुरी तरह पिटाई कर दी, जिससे वह घायल हो गया। बताया जाता है कि राजीव रंजन खुसरूपुर में एक निजी विद्यालय में शिक्षक है। जब वह खुसरूपुर से पढ़ा कर लौट रहा था, तो बाढ़ पहुंचने के बाद अगवानपुर जाने के क्रम में कुछ बदमाशों के द्वारा उसकी पिटाई कर दी गयी। विदित हो कि पंचायत चुनाव में वह किसी मुखिया प्रत्याशी के तरफ से पोलिंग एजेंट भी बना था। अंदेशा लगाया जाता है कि शायद इसी बात को लेकर कुछ लोगों की उससे नाराज़गी थी।

By LNB-9

You missed

error: Content is protected !!