पटना जिला ब्यूरो, बाढ़। बाढ़ अनुमंडल के पंडारक प्रखंड के सिलदहि गांव में प्रदेश जनता दल यू का प्रायोजित कार्यक्रम जननायक कर्पूरी चर्चा को सफल बनाने हेतु क्षेत्र भ्रमण किया गया।इस अवसर पर जनता दल यूनाइटेड के संगठन जिला इकाई बाढ़ के जिलाध्यक्ष अशोक चंद्रवंशी, परशुराम पारस, अरुण चंद्रवंशी सहित दर्जनों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बता दें कि 16 सितंबर 2023 को 11 बजे दिन में जनता दल यूनाइटेड का प्रायोजित कार्यक्रम जननायक कर्पूरी चर्चा का आयोजन किया जा रहा है जिसमें कई गणमान्य लोगों के शामिल होने की संभावना है।

By LNB-9

error: Content is protected !!