बाढ़ . बाढ़ और एनटीपीसी थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों से दो नाबालिग छात्राओं के अगवा होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में दोनों पीड़ित परिवारों द्वारा थानों में केस दर्ज कराया गया है।

एनटीपीसी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री इंटर का फॉर्म भरने के लिए घर से निकली थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। परिजनों ने अपने स्तर पर सगे-संबंधियों के यहाँ तलाश की, परंतु कोई सुराग नहीं मिला। पीड़ित का कहना है कि उसकी पुत्री को किसी ने अगवा कर लिया है।

वहीं, बाढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि उसकी 15 वर्षीय पुत्री संत जोसेफ गर्ल्स स्कूल, बाढ़ में कक्षा 11वीं की छात्रा है। नौ अप्रैल को रास्ते से उसकी पुत्री लापता हो गई। पीड़िता का आरोप है कि पड़ोसी गांव का एक युवक, जो अक्सर उनके घर आता-जाता था, उसकी पुत्री को बहला-फुसलाकर अगवा कर लिया है। महिला ने बताया कि एक दिन पहले उसे जानकारी मिली थी कि उक्त युवक ने उसकी पुत्री को एक मोबाइल फोन भी दिया था।

पीड़िता ने यह भी बताया कि उसका पति झारखंड पुलिस में आरक्षी के पद पर कार्यरत है, और वह अपनी पुत्री के साथ अकेली रहती थी। आरोपी ने इसी स्थिति का फायदा उठाकर उसकी पुत्री को अगवा कर लिया। फिलहाल पुलिस दोनों मामलों की जांच में जुटी हुई है।

By LNB-9

You missed

error: Content is protected !!