बाढ़। बाढ़ के मलाही स्थित भाजपा कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा भारत पाकिस्तान विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में गया के एमएलसी जीवन कुमार पहुंचे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारत और पाकिस्तान का बंटवारा जिन परिस्थितियों में हुआ, वो काफी दुःखद है। आगे से भारत में इस तरह की कोई घटना ना हो, इसलिए युवाओं को जागृत करना होगा। आज भारत विभाजन को लेकर ही यहां विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस आज के दिन मनाया जा रहा है, चूकि 14 अगस्त की ही भारत और पाकिस्तान का बंटवारा हुआ था। उन्होंने कहा कि युवाओं को इतिहास नहीं भूलना चाहिए। इतिहास भूलने के कारण ही आज रूस कई भागों में बंट गया।
इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के नेता नलिनी रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, बख्तियारपुर से भाजपा के पूर्व विधायक रणविजय सिंह उर्फ लल्लू मुखिया, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह राजू, जिला उपाध्यक्ष संजीव कुमार मुन्ना, मंडल अध्यक्ष अरविंद कुमार, युवा नेता अवनीश कुमार, भाजपा के युवा नेता राजीव राजपुत, भाजपा के बौद्धिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सत्येंद्र प्रसाद सिंह, सत्यनारायण प्रसाद सहित सैंकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अरुण कुमार साह ने की तथा मंच संचालन का कार्य हरिनारायण प्रधान के द्वारा किया गया।