बाढ़। पंचायत आम निर्वाचन 2021 के तहत विभिन्न पंचायतों में चुनाव हो रहें हैं। चुनाव को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने हेतु बाढ़ पुलिस प्रशासन मुस्तैद दिख रही है। इसी क्रम में शनिवार को स्टेट बैंक के पास एन एच 31 पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस के द्वारा एक-एक बाइक सवार को रोककर गाड़ी की तलाशी ली गयी एवं बैग इत्यादि की भी तलाशी ली गयी। वाहनों एवं लोगों की तलाशी के बाद ही उन्हें जाने दिया जा रहा था। विदित हो कि बाढ़ प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में 24 नवंबर को विभिन्न पद हेतु वोट डाले जाएंगे, इसलिए पुलिस प्रशासन द्वारा असमाजिक तत्वों के क्रियाकलापों पर कड़ी निगाह रखी जा रही है।