बाढ़ के बबलू कुमार को लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस राज द्वारा युवा के लोजपा प्रदेश महासचिव सह प्रवक्ता मनोनीत किया गया है। इसी क्रम में रंजीत कुमार कुशवाहा को महासचिव यशवंत कुमार पटेल को खगड़िया जिला का अध्यक्ष एवं राकेश कुमार को मुजफ्फरपुर जिला का अध्यक्ष मनोनीत किया गया।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस राज ने बताया कि लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस जी के मार्गदर्शन में संगठन में विस्तार किया गया है। उन्होंने सभी नवमनोनीत पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी तथा उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। इस अवसर पर कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

By LNB-9

error: Content is protected !!