बाढ़ स्टेशन के आसपास लगभग 18 वर्षीय एक लड़की लावारिस हालत में भटक रही थी। उसको देखने से लग रहा था कि वह घर से भाग गई है। हालांकि वह अपने घर का पता नहीं बता रही थी। लड़की देखने से पढ़ी-लिखी मालूम पड़ती है। लावारिस लड़की को अकेले टहलते हुए देखकर कुछ असामाजिक तत्वों के लोगों ने लड़की को बहलाने फुसलाने के प्रयास में जुटा हुआ था। तभी स्थानीय जयप्रकाश सिंह उर्फ जेपी सिंह नामक व्यक्ति ने इसकी सूचना थानाध्यक्ष संजीत कुमार को दी और थानाध्यक्ष ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लड़की को अपने कब्जे में लेने के लिए गश्ती करने वाले पुलिस बल को सूचित कर दिया। लड़की को बाढ़ थाने लाया गया है, जहां से उसे पटना बालिका गृह भेजे जाने की तैयारी की जा रही है। अगर वक्त पर पुलिस को सूचना नहीं मिलती तो लड़की के साथ हादसा हो सकता था।

By LNB-9

You missed

error: Content is protected !!