बाढ़। बाढ़ के बेलछी प्रखंड में पंचायत आम निर्वाचन 2021 हेतु अब तक कुल 785 लोगों द्वारा एन. आर. कटाया जा चुका है। हालांकि शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय में एन. आर. कटाने वालों की संख्या काफी कम थी। इसलिए इस दिन ग्राम पंचायत सदस्य के लिए एक और ग्राम कचहरी पंच के लिए सिर्फ 3 एन. आर. कटाये गए। पूर्व के प्रतिवेदन और अद्यतन मिलाकर कुल 785 लोगों द्वारा एन. आर. कटाया जा चुका है। मुखिया सरपंच एवं पंचायत समिति के सदस्यों के लिए एक भी एन. आर. नही कटाया गया। ज्ञापांक- 1183 के तहत प्रतिलिपि अनुमंडल पदाधिकारी बाढ़ को सूचनार्थ समर्पित कर दिया गया है।

By LNB-9

You missed

error: Content is protected !!