बाढ़। बाढ़ के पंडारक थाना क्षेत्र के बिहारी बिगहा गांव में चल रहे नवदिवसीय श्री राम कथा का संगीतमय आयोजन भक्ति में वातावरण में संपन्न हो गया। इस अवसर पर बिहारी बिगहा के पूर्व मुख्य रणवीर कुमार पंकज ने कई गणमान्य लोगों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। मौके पर बिहारी बिगहा के पूर्व मुखिया रणवीर कुमार पंकज और पूर्व उपमुख्यमंत्री के पौत्र विशाल यादव उर्फ राजीव रंजन, प्रोफेसर साधु शरण सिंह सुमन, पूर्व प्रधानाध्यापक सत्येंद्र प्रसाद सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। श्रीराम कथा वाचक जयराम जी महाराज ने श्री राम कथा के अंतिम दिन श्री राम का लंका पर विजय और सीता को वापस लाने का प्रसंग बड़े ही खूबसूरती से कहा। उन्होंने कहा कि राम का रावण के ऊपर विजय सत्य का असत्य पर और अच्छाई का बुराई पर विजय है। उन्होंने आज के संदर्भ में राम की कथा के प्रासंगिकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि एक ओर जहां लोगों में अविश्वास, अहंकार, आद्वेष फैल रहा है, वैसी परिस्थिति में दूसरी ओर लोगों को श्री राम के आदर्शों पर चलने की जरूरत है। हर व्यक्ति में अहंकार रूपी रावण विद्यमान है। राम के आदर्शों पर चलकर ही उस अहंकार रूपी रावण का विनाश किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि अहंकार विनाश की जननी है। अतः कभी भी अहंकार को अपने अंदर काबिज नहीं होने देना चाहिए। रावण एक अहंकारी व्यक्तित्व था, इसलिए अंततः उनका विनाश हो गया। अंत में श्री राम, जय राम, जय-जय राम के भजन पर उपस्थित सभी भक्तगण झूम उठे। सारा वातावरण भक्तिमय रस में डूब गया।

By LNB-9

You missed

error: Content is protected !!