पटना जिला ब्यूरो, बाढ़। महाराणा प्रताप मेमोरियल ट्रस्ट नीरपुर रूपस अथमलगोला के तत्वावधान में महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि भव्य समारोह के रूप में मनाई गई, जिसका उद्घाटन बाढ़ के पूर्व सांसद तथा पूर्व मंत्री विजय कृष्ण और बाढ़ के विधायक ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ज्ञानू ने संयुक्त रूप से अश्वरोही प्रतिमा पर माल्यार्पण कर और दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर मोदीनगर के युवा विधायक राजेश कुमार सिंह, युवा राजनीतिज्ञ नीरज सिंह, युवकों के प्रेरणा स्रोत पूर्व विधान परिषद प्रत्याशी रवि रंजन, बख्तियारपुर नगर परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष पवन कुमार, भाजपा के जिला अध्यक्ष डॉ सियाराम सिंह, जिला उपाध्यक्ष राजेश कुमार राजू, समाजसेवी राणा सिंह चौहान, बहादुरपुर पंचायत के युवा मुखिया नगीना प्रसाद गुप्ता उपस्थित थे। पूरे समारोह की अध्यक्षता ट्रस्ट अध्यक्ष घूंट सिंह ने किया। मंच का संचालन संभावना सुरभि मासिक पत्रिका के संपादक तथा ट्रस्ट के सचिव प्रोफेसर साधु शरण सिंह सुमन ने किया।
इस अवसर पर ट्रस्ट के द्वारा सैकड़ों जरूरतमंदों को कंबल वितरण किया गया। इस अवसर पर निर्धनों को आंखों का निशुल्क कैंप लगाकर निदान करने का लाभ दिया गया। पूर्व की भांति इस बार भी विद्यालय स्तरीय विविधा स्तरीय प्रतियोगिताएं आयोजित हुई थी, जिसका पुरस्कार वितरण भी किया गया। इसमें अनुमंडल के बहुचर्चित संस्कार इंटरनेशनल स्कूल, अथमलगोला, आचार्य सुदर्शन कृष्णा पब्लिक स्कूल सबनीमा, मध्य विद्यालय अथमलगोला तथा माउंट लिट्रा जी स्कूल बाढ़ के छात्रों ने बाजी मारी। कनक प्रज्ञा, अर्चना कुमारी ,आंचल और मुस्कान ,श्रेया सिंह चौहान, सिद्धांत सिंह चौहान सहित दर्जनों बच्चों को पुरस्कृत किया गया।
स्वागत भाषण राजेश कुमार सिंह राजू ने किया। ट्रस्ट के सह सचिव रवि सिंह चौहान तथा कोषाध्यक्ष सतेंद्र प्रसाद सिंह पूर्व प्रधानाचार्य ने आगत अतिथियों का शाल तथा महाराणा प्रताप की मोह तस्वीर भेंट करके और माल्यार्पण करके सम्मान किया गया। शांति पाठ ट्रस्टी डॉक्टर जितेंद्र नारायण पाठक ने किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने महाराणा प्रताप के त्याग और मातृभूमि प्रेम की चर्चा की तथा उनसे सीख लेने की सलाह दी। कार्यक्रम के अंतर्गत राणा उदय कुमार सिंह मुन्ना ने अतिथियों का परिचय कराया कार्यक्रम में हरिनारायण प्रधान ,प्रोफेसर बिंदेश्वरी प्रसाद सिंह आदि ने भी संबोधित किया।
भाजपा जिला अध्यक्ष डॉक्टर सिया राम सिंह ने महाराणा प्रताप की जीवनी प्रस्तुत की, बच्चों ने सुमधुर काव्य पाठ किए, तथा राष्ट्रीय चेतना, एकता और नैतिकता के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। नेत्र जांच कैंप में सैकड़ों लोगों ने आंखों की निशुल्क जांच कराया। कार्यक्रम में बब्बन सिंह ट्रस्टी, बलिराम सिंह ट्रस्टी, प्रमोद सिंह ट्रस्टी, अंजनी कुमार ट्रस्टी, मनोज कुमार सिंह नव मनोनीत ट्रस्ट सदस्य ,युवा सहयोगी कुणाल कुमार, अशोक कुमार आदि की महत्वपूर्ण भूमिका थी। राष्ट्रगान के साथ पुण्यतिथि कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम की एक विशेषता यह भी थी की बाढ़ अनुमंडल के 100 से ऊपर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाले समाजसेवी जनों का पीत पट्टीका प्रदान कर सम्मान किया गया।