पटना जिला ब्यूरो, LNB-9। मकरसंक्रांति के शुभ अवसर पर मंगलवार को हज़ारों श्रद्धालुओं ने बाढ़ के उमानाथ घाट पर गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। गंगा स्नान के बाद श्रद्धालु भगवान सूर्य को अर्घ्य देते नजर आए। वहीं महिलाएं मन्दिर में पूजा पाठ करती नजर आयी। वैदिक पंचांग के अनुसार लोग आज कई लोग 9 बजकर 3 मिनट से आरंभ हुए शुभ मुहूर्त में स्नान किया। हांलाकि शुभ मुहूर्त अलग अलग पंचांगों के अनुसार अलग अलग निर्धारित किया गया है। उमानाथ के महंत निगमानंद भारती ने बताया कि संक्रांति काल को अत्यंत शुभ माना जाता है। आज से शुभ ही शुभ होगा। उन्होंने बताया कि शादी-विवाह, गृह प्रवेश सहित सभी शुभ कार्य आज से शुरू हो जाएगा। वहीं कई महिलाओं ने बताया कि स्नान के बाद तिल और गुड़ का दान करना शुभ माना जाता है। उन्होंने बताया कि स्नान दान और पूजा अर्चना करने के बाद वे दही और चूड़ा का सेवन करेंगे और पतंग उड़ाएंगे। धार्मिक मान्यता है कि मकर संक्रांति में भगवान सूर्य धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करते हैं इसे संक्रांति काल कहा जाता है । इस अवसर पर स्नान दान करने से लोगों पर भगवान सूर्य की विशेष कृपा होती है।

By LNB-9

You missed

error: Content is protected !!