
बाढ़। भारतीय रग्बी टीम का भारत की ओर से बाढ़ से 2 लड़कियां एवं 4 लड़कों ने मलेशिया में होने वाले अंडर-18 रग्बी खेल में भारत का प्रतिनिधित्व किया। मलेशिया में आयोजित इस खेल में भारतीय टीम ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया। हालांकि भारतीय टीम फाइनल मैच में हार गई, लेकिन अपना खेल के प्रति समर्पण और जुनून कायम रखा।

बाढ़ के रग्बी खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाते हुए बाढ़ को गौरवान्वित किया है। इसी क्रम में जब मैच खेलकर खिलाड़ी लौटे, तो बाढ़ में सैंकड़ों खेलप्रेमियों एवं बाढ़ के नागरिकों ने बाढ़ के स्टेशन पर उनका भव्य स्वागत किया तथा खुशी का इजहार किया। बता दें कि बाढ़ के रग्बी खिलाड़ियों ने पहले भी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत के साथ साथ अपने राज्य बिहार एवं क्षेत्र का नाम रौशन किया है।