पटना जिला ब्यूरो, बाढ़।

मोकामा विधानसभा उपचुनाव को लेकर बाढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए हिंद मजदूर किसान पंचायत के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कर्णवीर सिंह यादव ने कहा कि मोकामा उपचुनाव में हिंद किसान मजदूर पंचायत के सभी लोग भाजपा प्रत्याशी सोनम देवी का समर्थन करेंगे। उन्होंने कहा कि यहां के लोग कई तरह के समस्याओं से ग्रसित हैं तथा विकास का काम नहीं हुआ है इसलिए हिंद मजदूर किसान पंचायत के लोग राष्ट्रीय जनता दल के विरोध में अपना वोट डालेंगे। वही प्रदेश अध्यक्ष राजू प्रसाद चंद्रवंशी ने कहा कि एनटीपीसी में मजदूरों का शोषण किया जाता है। विभाग में शिकायत दर्ज करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है इसलिए सभी संविदा मजदूर तथा हिंद मजदूर किसान पंचायत के लोग सोनम देवी के पक्ष में समर्थन करेंगे।

By LNB-9

error: Content is protected !!