पटना जिला ब्यूरो, बाढ़। बाढ़ के जगन्नाथन हाई स्कूल के पास से 12 वर्षीय शांतनु कुमार सिंह रहस्मयी ढंग से गायब हो गया है। बच्चे के पिता सचिदानंद सिंह, जो कि बाढ़ में एनटीपीसी में गार्ड के पद पर कार्यरत हैं, ने बताया कि 2 सितंबर को दोपहर के वक्त वो खेलने के लिए घर से बाहर निकला। उसके बाद से वह घर नहीं लौटा।

जब देर रात तक वह घर नहीं लौटा, तो परिजनों द्वारा उसकी खोजबीन शुरू की गई। परिजन खोजबीन कर थक गए। अब वे बाढ़ पुलिस की शरण में गए हैं। उन्होंने बाढ़ थाने में बच्चा गायब होने की सूचना लिखित रूप में दी है तथा बच्चे को ढूंढने में पुलिस मदद मांगी है। हालांकि थाने में दिया हुए लिखित आवेदन के अनुसार बच्चा घर में झगड़ा करके भाग गया है। बता दें कि बच्चे के पिता जगन्नाथन हाई स्कूल के पास वार्ड नं 17 में एक किराए के मकान में रहते हैं।

By LNB-9

error: Content is protected !!