बाढ़: दानापुर मंडल रेल के बाढ़ स्टेशन पर हर दिन रेल यात्रियों की लापरवाही देखने को मिल रही है। हालात यह है कि बाढ़ रेलवे स्टेशन पर ऊपरी पुल होने के बावजूद भी लोग जानलेवा स्टंट करते नजर आते हैं। क्या पुरुष, क्या महिला बड़ी संख्या में लोग रेलवे लाइन को पार करते हुए अपने जान को हर दिन खतरे में डालते हैं। हैरत की बात यह है कि ट्रेन का खबर हो जाने के बावजूद भी लोग ट्रेन के दिखाई देने के बावजूद भी रेलवे पटरी को पार करने का काम करते हैं, जिसके चलते अभी प्रतिवर्ष दर्जनों लोग अपनी जान गवा देते हैं। इसके बावजूद भी यह स्टंट रुकने का नाम नहीं लेता है।

रेल पुलिस के द्वारा हिदायत की जाती है लेकिन इसका असर आम यात्रियों पर नहीं पड़ता है। लोगों के बीच जागरूकता फैलाते हुए इस खतरनाक जानलेवा सफर को रोकने की जरूरत है। रेल प्रबंधन को इसके रोकथाम के लिए विशेष कदम उठाने पड़ेंगे।

By LNB-9

error: Content is protected !!