पटना जिला ब्यूरो, बाढ़। बाढ़ के ढेलवा गोसाई स्थित संभावना वाटिका में भाजपा की विस्तृत मंडल कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गई। यह बैठक मंडल अध्यक्ष अरविंद कुमार की अध्यक्षता में हुई। कार्यक्रम का प्रारंभ पंचायती राज मंत्री (बिहार सरकार) केदार गुप्ता के द्वारा श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीन दयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। बैठक में विशिष्ट अतिथि के रूप में बाढ़ के विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू भी पहुंचे। यह कार्यक्रम मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के उपलक्ष्य में किया गया। सभा को संबोधित करते हुए मंत्री केदार गुप्ता ने कहा कि भारत की जनता ने तीसरी बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाया है। इसलिए इस बैठक में हम अनुमंडल के कार्यकर्ताओं, नेताओं एवं जनता को अभिनंदन करने के लिए आए हैं। उन्होंने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री ने संकल्प लिया है कि 2047 तक विकसित भारत बनें, जिसके लिए बिहार में लोकप्रिय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी व विजय कुमार सिन्हा के सहयोग से इस संकल्पना को साकार किया जा सके। उन्होंने कहा कि भारत को विकसित बनाने का रास्ता बिहार से खुलता है। उन्होंने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री ने 2025 के विधानसभा चुनाव के लिए “अबकी बार, 200 पार” का नारा दिया। इस कार्यसमिति की बैठक में बाढ़ के विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू, जिलाध्यक्ष अरुण शाह, मंडल अध्यक्ष अरविंद कुमार, जिला उपाध्यक्ष संजीव कुमार मुन्ना, भाजपा नेता राजेश सिंह राजू, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉक्टर सियाराम सिंह सहित सैंकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मंच का संचालन संजीव कुमार मुन्ना तथा सत्यनारायण चतुर्वेदी ने किया।