पटना जिला ब्यूरो, बाढ़। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के के पाठक शुक्रवार को बाढ़ पहुंचे। जहाँ बाढ़ पहुंच कर बाढ़ अनुमंडल के मध्य विद्यालय अथमलगोला ,प्राथमिक विद्यालय पूर्वी कन्या कल्याणपुर रामनगर करारी कछार, प्राथमिक विद्यालय कमरापर, मध्य विद्यालय रूपस, मध्य विद्यालय दाहौर,मध्य विद्यालय अचुआरा का निरीक्षण किए। साथ ही प्रत्येक विद्यालय में 15 मिनट के करीब समय दिए। बता दें कि शिक्षा व्यवस्था में सुधार लाने हेतु अपर मुख्य सचिव के के पाठक के द्वारा कई कड़े नियम बनाये गए हैं।नियम का अनुपालन ठीक से हो रहा है अथवा नहीं इसकी जाँच के लिए समय-समय पर मुख्य सचिव के निर्देशानुसार विद्यालयों की जाँच की जा रही है। हालाँकि जबसे के के पाठक को शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव बनाया गया है तब से विद्यालयों में शिक्षकों की उपस्थिति समय से होने लगी है। साथ ही कई विधि व्यवस्था, उपस्थिति पंजी के रख रखाव में काफी सुधार देखा जा रहा है।

By LNB-9

error: Content is protected !!