बाढ़। बाढ़ अनुमंडल के बेलछी थाना क्षेत्र के सकसोहरा रोड में स्थित एकडंगा के पास सड़क पर ई रिक्शा और बाइक में भीषण टक्कर हो गई। जिसमें बाइक सवार महिला शकुन देवी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल लाने के क्रम में उनकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष अमरदीप कुमार ने बताया कि ई-रिक्शा और बाइक में टक्कर होने से एक महिला की मौत हो गई। महिला शकुन देवी गंगा स्नान करके अपने गांव नालंदा जिला अमावा जा रही थी।