बाढ़। अंडर -19 राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में बिहार के प्रतिभावान खिलाड़ी सचिन कुमार यादव, बाढ़ अनुमंडल, ब्लॉक- पंडारक लेमुआबाद पंचायत , ग्राम छपेरातर, पिता- राम श्लोक यादव जी के पुत्र ने 65 किलो वर्ग में कांस्य पदक जीत कर राज्य को गौरवान्वित किया है। सचिन यादव को उनके शानदार प्रदर्शन करने पर माननीय श्री कर्णवीर सिंह यादव उर्फ़ लल्लू मुखिया और रणवीर सिंह यादव ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए ढेरों बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।