पटना जिला ब्यूरो, बाढ़, अथमलगोला। अथमलगोला प्रखंड के सर्वोदय कबड्डी क्लब के होनहार खिलाड़ी विनय कुमार का चयन खेलो इंडिया यूथ गेम्स में बिहार की ओर से किया गया है। बता दें कि 5 फरवरी से इंदौर में आयोजित होने वाली खेलो इंडिया यूथ गेम प्रतियोगिता में विनय कुमार बिहार की टीम की ओर से खेलेंगे। बिहार की टीम में सेलेक्शन होने के बाद सर्वोदय कबड्डी क्लब के अध्यक्ष मुकुंद कुमार ने खुशी जाहिर करते हुए शुभकामनाएं दी है। वहीं अथमलगोला प्रखंड के खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है। आपको बता दें कि यह गेम इंदौर में 5 फरवरी से 9 फरवरी तक चलेगा।