पटना जिला ब्यूरो, बाढ़। रविवार को अथमलगोला वार्ड संघ का चुनाव वोटिंग प्रक्रिया से संपन्न हुई, जिसमें प्रखंड अध्यक्ष के रूप में रामनगर करारी कछार पंचायत के वार्ड संख्या-5 के वार्ड सदस्य श्रीमती पूजा सिंह चौहान को प्रखंड वार्ड संघ के अध्यक्ष के रूप में वोटिंग प्रक्रिया से चुना गया, जबकि प्रखंड सचिव के रूप में कल्याणपुर पंचायत के वार्ड संख्या 5 के वार्ड सदस्य रवि कुमार मिश्रा को सर्वसम्मति से चुना गया।
कोषाध्यक्ष के रूप में सबनीमा पंचायत के श्रीमती पिंकी देवी को सर्वसम्मति से चुना गया। उपाध्यक्ष के रूप में मेवड़ा फुलेलपुर पंचायत के वार्ड सदस्य श्रीमती संगीता देवी को उपाध्यक्ष एवं उपसचिव जितेंद्र प्रसाद सिंह रामनगर दियारा पंचायत, संयोजक मुन्ना कुमार सिंह, करजान परामर्श दात्री सदस्य, दंगल प्रसाद यादव, सुरेश सिंह (करजान पंचायत) एवं अथमलगोला प्रखंड से 103 वार्ड सदस्य शामिल रहे। चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुआ। मंच संचालन अंजनी राज ने किया, जबकि चुनाव पर्यवेक्षक के रुप में धीरज सिंह चौहान शामिल रहे।