पटना जिला ब्यूरो, LNB-9। बाढ़ थाना क्षेत्र के मलाही पेट्रोल पंप के पास एक बाइक सवार को अज्ञात चार चक्का वाहन ने टक्कर मार दी जिससे वह ज़ख्मी हो गया। ज़ख्मी का इलाज बढ़ के अनुमंडलीय अस्पताल में कराया गया। मामला अज्ञात वाहन के खिलाफ बाढ़ थाने में दर्ज करा दिया गया है। बताया जाता है कि चंदा गांव निवासी संजीत प्रसाद का दामाद बाइक से अपने ससुराल आ रहा था। तभी पीछे से मलाही पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।

By LNB-9

error: Content is protected !!