बाढ़ –अथमलगोला थाना की पुलिस ने एन डी पी एस एक्ट मामले के एक वांछित आरोपी जेल भेज दिया है। इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया की एन डी पी एस एक्ट मामले में फरार चल रहे थाना क्षेत्र के सबनीमा निवासी रघुवीर यादव को गुप्त सुचना के आधार पर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उन्होंने बताया की मामला वर्ष 2009 में दर्ज किया गया था। जिसमें आरोपी के फरार रहने के कारण सक्षम न्यायालय द्वारा वारंट निर्गत किया गया था। जिसके आधार पर गिरफ्तारी हुई।

By LNB-9

error: Content is protected !!