पटना जिला ब्यूरो, बाढ़। शनिवार के दिन केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी अपने मुंगेर लोकसभा प्रवास के दौरान बाढ़ में भाजपा जिला कार्यालय पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री ने सर्वप्रथम उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित किया तथा आगामी लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करने का मंत्र बतलाया। उन्होंने कहा कि संगठन को शक्ति केंद्र एवं बूथ स्तर तक सशक्त एवं सक्रिय बनाने का निर्देश दिया। केंद्र की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने की बात भी उपस्थित कार्यकर्ताओं से कहीं बैठक के बाद प्रेस को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा केंद्र सरकार बिहार को जरूरत से अधिक खाद की आपूर्ति करती है। परंतु राज्य की सरकार खाद की कमी का झूठा आरोप केंद्र पर लगाती है। महागठबंधन के कार्यकर्ता खाद की कालाबाजारी करवाते हैं।

सरकार अपने बिचौलियों के माध्यम से केंद्र को बदनाम करने के ख्याल से खाद की कालाबाजारी करवाती है। चाचा भतीजे की सरकार पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि दोनों अपने अपने चेहरे चमकाने में लगे हुए हैं। जातीय जनगणना पर उन्होंने कहा कि बिहार की जनता को जातीय गणना नहीं, काम चाहिए; नौजवानों को रोजगार चाहिए। केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री के इस कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष बैकुंठपुर के निवर्तमान विधायक मिथिलेश तिवारी जिला अध्यक्ष डॉक्टर सिया राम सिंह, भाजपा नेता ललन सिंह, लोकसभा प्रभारी प्रकाश भगत प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मुकेश सिंह, मनोज शर्मा, जिला महामंत्री अरविंद यादव, जिला उपाध्यक्ष हीरा सिंह, संजीव कुमार मुन्ना, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष रूपेश कुमार सिंह, केशव कांत प्रसाद, संजय यादव, इंदु मंडल, अध्यक्ष शोभा देवी, विनय कुशवाहा, पंकज सिंह, राजीव प्रताप सिंह, संजय गिरी सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे

By LNB-9

error: Content is protected !!