पटना जिला ब्यूरो, LNB-9। बाढ़ के बेढ़ना पश्चिमी में शुक्रवार को लगभग 3 बजे खरीफ विपणन मौसम अंतर्गत धान अधिप्राप्ति कार्य का शुभारंभ बाढ़ के अनुमंडल पदाधिकारी शुभम कुमार के द्वारा पैक्स गोदाम में रिबन काटकर किया गया। इस प्रकार शुक्रवार से पूरे बाढ़ अनुमंडल अंतर्गत सभी सातों प्रखंड के पैक्सो में धान खरीद का कार्य शुरू कर दिया गया। अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि सरकार द्वारा धान का मूल्य 2300 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। इच्छुक किसान अपना निबंधन कराकर धान की फसल को अपने क्षेत्र के पैक्स में बिक्री कर सकते हैं। इस अवसर पर पैक्स प्रबंधक, प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी (बाढ़), प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी (पंडारक), प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी (अथमलगोला) के साथ बाढ़ के जिला परिषद के सदस्य एवं किसान भी उपस्थित थे।

By LNB-9

error: Content is protected !!