बाढ़। शुक्रवार को राज्य सरकार के पर्यावरण मंत्री नीरज कुमार बबलू करीब संध्या 5 बजे बाढ़ पहुंचे। बाढ़ के प्रसिद्ध अलखनाथ घाट पहुँचे, जहाँ भाजपा के नेताओं के द्वारा उन्हें अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। उसके बाद विधि विधान पूर्वक प्रायोजित कार्यक्रम गंगा आरती में शामिल हुए। गंगा आरती के बाद गंगा में बढ़ रहे प्रदूषण के एक सवाल पर उन्होंने पत्रकारों को जवाब देते हुए कहा कि गंगा की सफाई अभियान के तहत कार्य किया जा रहा है। पूरे राज्य भर में सेवा और समर्पण कार्यक्रम के तहत गंगा के किनारे कार्यक्रम चल रहा है। यह कार्यक्रम लगातार 20 दिनों से चल रहा है। उन्होने कहा कि गंगा के निकट जो लोग कारखाने स्थापित किए हुए है और जिनका कचरा गंगा नदी मे प्रवाहित कर देते है, उसे बंद किया जाएगा। बाढ़ में लकड़ी के उपयोग से चल रहे शवदाह गृह को विद्युतीकरण कर दिया जाएगा। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं राज्य सरकार स्वच्छता बनाए रखने के प्रति प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने आगे कहा कि गंगा की अविरलता को किसी भी सूरत में भंग नहीं होने दी जायेगी। गंगा आरती के इस मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष डॉक्टर सियाराम सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह राजू, भाजपा नेता आशुतोष सिंह, बौद्धिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सत्येंद्र प्रसाद सिंह, महिला मोर्चा की रेखादेवी, बबिता देवी, सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

By LNB-9

You missed

error: Content is protected !!